फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: माहिष्मती नदी से हटेंगे कब्जे, पुनर्जीवित करने के लिए खोदाई आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील क्षेत्र में माहिष्मती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बृहस्पतिवार से अभियान शुरू होगा। एसडीएम ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित कर दी है। यही टीम नदी की भूमि को चिह्नित करते हुए 6 अगस्त से खोदाई कराएगी।
विज्ञापन

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नदियों के प्राकृतिक प्रवाह के पुनर्स्थापन की समीक्षा के दौरान पाया गया था कि खगूपुरा, हबीबपुर, रसूलपुर सराय, नरोत्तम सराय और बदायूं दरवाजा क्षेत्र में माहिषमती नदी की भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा खेती की जा रही है। ऐसे में नदी को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए उनके कब्जे हटाने और खोदाई की आवश्यक्ता सामने आई।
इसके लिए 13 सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया गया है। टीम में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को शामिल किया गया है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को टीम प्रभारी तथा नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम 6 अगस्त से कार्य पूर्ण होने तक प्रतिदिन मौके पर मौजूद रहकर पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाएगी और नदी की खोदाई कराएगी। संबंधित अधिकारियों को जेसीबी सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें