संभल। नगर पालिक की टीम ने भैंस नदी की पैमाइश करा खंभे लगा दिए हैं। जो अतिक्रमण मिला उसको भी हटा दिया गया है। अब खुदाई की जा रही है। जिससे सौंदर्यकरण का कार्य कराया जा सके। और जल-निकासी के लिए बेहतर व्यव्यस्था की जा सके। इस कार्रवाई के दौरान विरोध भी हुआ लेकिन पुलिस बल होने के चलते लोग ज्यादा विरोध कर नहीं सके। नगर पालिका की टीम लगातार अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाती रही।
अब देहली दरवाजा की ओर पैमाइश कराई जाएगी। जिससे अतिक्रमण हटाया जा सके। सोमवार की सुबह 11 बजे नगर पालिका की टीम मोहल्ला नाला में अतिक्रमण हटाने और खंभे लगाने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों के विरोध के सुर कम हो सके। इसके बाद टीम ने जेसीबी से खुदाई शुरू की और सीमेंट के खंभे लगा दिए। ईओ रामपाल सिंह ने बताया कि भैंस नदी पर पैमाइश करा खुदाई कराई है।
सीमेंट के खंभे लगा दिए हैं। जिससे कोई अतिक्रमण न कर सके। बताया कि भैंस नदी पर एक साइड पांच मीटर और दूसरी साइड से 13 मीटर कब्जा मुक्त कराया है। अब इस मुक्त कराए गए हिस्से पर सौंदर्यकरण का कार्य कराया जाएगा। बताया कि अब देहली दरवाजा की ओर पैमाइश कराई जाएगी।