फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर धनीपुर में कार की टक्कर से एक व्यक्ति, दो गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में हाईवे पर गांव धनीपुर में रात में घर के बाहर चारपाई पर बैठे पिता-पुत्र को एक कार ने रौंद दिया और पास में बंधी दो गायों में टक्कर मार दी। हादसे में पिता व दो गायों की मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर धनीपुर गांव में कल्याण सिंह का मकान है। रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कल्याण सिंह (55) अपने बेटे अशोक (18) के साथ चारपाई पर बैठे थे। पास में उनके पशु भी बंधे थे। उसी समय बदायूं की ओर से एक कार तेज गति में आई। कार ने हाईवे किनारे बंधी गायों में टक्कर मार दी। इसके बाद चारपाई पर बैठे पिता-पुत्र का रौंदते हुए नाले में जाकर पलट गई।
हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। चारपाई पर बैठे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जुनावई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। कल्याण सिंह को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बेटे का सीएचसी में उपचार कर वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग बुजुर्ग के शव को गांव ले आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है तथा कार कब्जे में लेकर चौकी ले आए।
गर्मी से राहत पाने को बैठे थे हाईवे किनारे
चंदौसी। रात के समय गर्मी से राहत पाने के लिए घर के पास कल्याण सिंह चारपाई पर बैठे थे। घटना से दस मिनट पहले तक गांव के अन्य दस से 12 लोग भी उनके पास बैठकर बात कर रहे थे। उन लोगों के जाने के बाद हादसा हो गया। हादसे में कल्याण सिंह की मौत हो गई। उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। उनके परिवार में दो बेटे, तीन बेटी हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें