मानदेय बढ़ोत्तरी व एचआर पॉलिसी समेत मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं के लागू कराए जाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
शुुक्रवार को सुबह करीब 12 बजे ग्राम रोजगार सेवक ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बीडीओ प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि चार अक्तूबर को लखनऊ के डिफैंस एक्सपो मैदान में ग्राम रोजगार सेवकों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थीं, वह अभी तक धरातल पर नहीं हैं। इनके अलावा रिक्त ग्राम पंचायतों में भी रोजगार सेवकों से कार्य लिया जाए। वहीं रोजगार सेवकों की ओर से ईपीएफ कटने के बावजूद खाते में जमा न होने का मुद्दा भी रखा गया। पदाधिकारियों का कहना था कि रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग के दूसरे कार्य कराए जाने पर जॉब चार्ट में जोड़े जाने की मांग रखी गई। यहां नवाब सिंह, ओमकार, राजीव, अमरसिंह, अशोक, राजेंद्र सिंह, रामबाबू व कमल आदि रहे।