फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के दौरान छात्रों में मारपीट और फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा में समझौता बैठक में छात्रों के दो गुट भिड़ गए मारपीट के साथ ही फायरिंग भी हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक को पकड़ लिया। एक नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव चितावली निवासी घायल हुए सुरजीत चौधरी ने पुलिस को बताया कि गांव सिरौली निवासी आकाश मुरादाबाद की आईएफटीएम विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को पढ़कर लौटते समय कॉलेज की बस में अमरोहा के सैदनगली और उझारी निवासी छात्रों से कहासुनी हो गई थी। उस विवाद को सुलझाने के लिए आकाश के साथ शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव शाहपुर सिरपुड़ा में एकत्र हुए थे। इसी दौरान गांव सिरपुड़ा निवासी सुहेल व चार पांच अज्ञात लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने फायरिंग भी की।
थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि एक युवक को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मारपीट के दौरान घायल हुए युवक सुरजीत की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में अभी जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई छात्र इस घटना में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार, मुख्य नियंता, आईएफटीएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें