चंदौसी(संभल)। श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट की एक बैठक रविवार को सीता रोड मूछों वाले शिव मंदिर के सामने स्थित एक सोसायटी के हाल में संपन्न हुई। बैठक में पिछली सभा की कार्रवाई की पुष्टि के बाद अश्वनी शर्मा द्वारा आज का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। साथ ही धर्मशाला निर्माण के लिए अभी तक किए गए धन संग्रह का ब्योरा दिया गया। धर्मशाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जोर दिया गया। पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण बंधुओं द्वारा संजोई गई इस भूमि को एक भव्य श्री परशुराम धर्मशाला के रूप में लाने की जिम्मेदारी अब वर्तमान युवा ब्राह्मण शक्ति की है और आशा है कि हम सब मिलकर इसे साकार रूप देने में सफल रहेंगे। अभिनव शर्मा और आदित्य कांत शर्मा द्वारा प्रस्तावित धर्मशाला का नक्शा व फ्रंट एलीवेशन प्रतिरूप सभा में दिखाया गया, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया।
विनोद शर्मा ने कहा कि इस धर्मशाला के निर्माण को पूर्ण कराने में सभी विप्रजनों का सहयोग आवश्यक है। संचालन करते हुए कवि माधव मिश्रा ने कहा कि अपने विचारों को मूर्त रूप देने के लिए सभी साथी कर्म और सार्थक सहयोग देना सुनिश्चित करें। संजीव शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के सभी सदस्य अपने समाज के अन्य लोगों को भी आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे पर्याप्त धन व निर्माण सामग्री एकत्र हो सके। सुरेश चंद्र शर्मा ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि उनका संपूर्ण सहयोग धर्मशाला ट्रस्ट को मिलेगा।
सतीश शर्मा ने विचार रखे। सभा के अंत में ट्रस्ट के संरक्षक हरद्वारी लाल मिश्रा की पत्नी तथा दिनेश शर्मा की चाची के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर आत्मशांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जय शंकर दुबे, अभय कुमार शर्मा, राजू बनर्जी, राजीव पाठक, संजीव शर्मा, मुनीश शर्मा, पंकज शर्मा, निशांत शर्मा, शिवराम वत्स, ओम जहरम, राजेश शंखधार, मनोज शर्मा, बृजेश शर्मा, राहुल शर्मा, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।