चंदौसी। मौलागढ़ विद्युत उपकेंद्र 33/11 से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ प्रथम अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मौलागढ़ उपकेंद्र पर मंगलवार को पावर परिवर्तक की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास, मौलागढ़, प्रेमनगर, बहजोई रोड, गैस गोदाम रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
एसडीओ ने बताया कि इस दौरान 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का नया पावर परिवर्तक लगाया जाएगा। इस कार्य से उपकेंद्र पर बढ़े हुए लोड की समस्या समाप्त होगी और भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। संवाद