फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चेकिंग के दौरान मोहल्ला नारायन टोला व कुम्हारान के तीन घरों में अधिकारियों को बिजली चोरी के मामले मिले। वहीं, 11 घरों में अनियमितता बरतते हुए घरेलू कनेक्शन पर बिजली का व्यवसायिक उपयोग होता मिला। इस पर विद्युत अधिकारियों की ओर से तीन घरों में मिले बिजली चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह विद्युत टीम के साथ मोहल्ला नारायन टोला व कुम्हारान के करीब 50 घरों में बिजली चेकिंग की गई, तो तीन घरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। इनमें दो घरों में मीटर को बाईपास करते हुए एयर कंडीशनर (एसी), एक घर में कूलर व पंखे आदि अन्य उपकरण चलाकर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। वहीं, 11 घरों में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का व्यवसायिक उपयोग होता मिला। 10 उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर बाहर बदलवाकर घर से बाहर लगवाए गए। इसको लेकर बिजली चोरी के तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक घर में मीटर संदिग्ध मिला। उन्होंने बताया कि अधिक लाइन लॉस वाले मोहल्लों में विद्युत चेकिंग की गई। बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए नगर में विद्युत चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें