फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अभियान चलाकर 163 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
धनारी के गांव भागनगर में बिजली चेकिंग करते एक्सईएन व अन्य विद्युत कर्मचारी: स्रोत- विभाग
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। विद्युत विभाग ने पुलिस बल के साथ शनिवार को जिले भर में विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया। अभियान के तहत एसई व एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में संभल के मिया सराय, डेरा सराय, धनारी के गांव भागनगर और चंदौसी के कई मोहल्लों में बिजली चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जिले भर में 163 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही, गांव भागनगर में आरसी का रुपया न जमा करने पर दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को संभल के मियां सराय, डेरा सराय, पंजू सराय और महमूदपुर माफी में एसडीओ राहुल व जेई जेपी वार्ष्णेय ने पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में घर-घर जाकर बिजली चेकिंग की। चेकिंग की सूचना पर कई मोहल्लों में हड़कंप मच गया। जल्दी-जल्दी लोग खंभे से अपने कटिया कनेक्शन उतारने लगे। इस दौरान एसडीओ व जेई ने 28 मामले चोरी के पकड़े।
वहीं, सुबह करीब पांच बजे से ही एक्सईएन अजय शुक्ला, एसडीएम गुन्नौर ने एसडीओ व जेई सहित बिजली कर्मचारियों के साथ पीएससी व पुलिस बल साथ में लेकर धनारी के गांव भागनगर में चेकिंग अभियान चलाया। यहां बिजली अधिकारियों ने 76 परिसरों में बिजली की अनियमितताएं पाईं। यहां कुछ किसान नेता भी अवैध रूप से विद्युत का प्रयोग कर एसी चलाते पाए गए। यहां विद्युत बिल बकाया पर जारी आरसी का रुपया जमा न करने पर दो ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एसई विनोद कुमार, एक्सईएन दीपलव श्रीवास्तव ने एसडीओ व जेई के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में चंदौसी के गोलागंज, राज मोहल्ला, ब्रह्म बाजार व कैथल गेट आदि में बिजली चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 59 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें