फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में चार मस्जिदों और एक मदरसे में बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 15 Dec 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में जब्त किए गए केबल को देखते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। डीएम और एसपी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इसमें चार मस्जिद और एक मदरसे में भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये की जुूर्माना रिपोर्ट बनाई है। जो बिजली चोरी के आरोपियों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पांच बजे से डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में चेकिंग अभियान चलाया है। 49 कटिया कनेक्शन पकड़े गए। इसमें चार मस्जिद और एक मदरसे में भी बिजली चोरी के मामले शामिल हैं।
डीएम ने बताया कि संभल शहर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस इन्हीं इलाके में होता है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जाती है। बिजली विभाग की टीम प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसलिए यह कार्रवाई शनिवार की सुबह से शुरू कराई गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान जगह-जगह केबल काटने और हटाने के सबूत मिले हैं। 200 से ज्यादा कटिया कनेक्शन थे लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने केबल हटा दिए या काट दिए। इसकी भी जांच कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 49 बिजली चोरी के मामलों में 130 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

000
इन मस्जिद और मदरसे में पकड़ी गई बिजली चोरी

नखासा मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 12.25 लाख रुपये का जुर्माना बनाया गया है। इस मस्जिद में पंखे और एसी लगे हुए थे। गर्म पानी करने की व्यवस्था थी।

दीपा सराय में निहारियो वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 4.28 लाख रुपये का जुर्मान लगाया गया है।

नखासा इलाके की गंज वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 8.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दीपा सराय में स्थित मोहम्मदी वाली मस्जिद में बिजली करने के मामले में 4.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

खग्गू सराय मदरसे में 9.2 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली विभाग ने 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
000
जब्त किया गया केबल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजा गया
मस्जिदों पर पकड़ी गई बिजली चोरी में हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई कि किसी छोटे बिजलीघर की तरह केबल का जाल बिछा हुआ था। अलग अलग लोगों के घरों में बिजली सप्लाई जा रही थी। बिजली विभाग की टीम ने सभी स्थानों से केबल को एकत्र कर लिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जब्त केबल बिजलीघर भेजा गया है।
000
दीपासराय में बिजली चेकिंग करने में डरते थे बिजली अधिकारी और कर्मचारी

दीपासराय में बिजली चोरी करने वालों के हौंसले इसलिए भी बुलंद थे क्योंकि बिजली विभाग की ओर से चेकिंग नहीं की जाती थी। इसका कारण यह सामने आया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस इलाके में जाने से डरते थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पतली और संकरी गलियों के कारण भी टीम नहीं जाती थी। डीएम और एसपी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया है। साथ ही अब केबल भी बदल दिए हैं। खंभे भी लगाए गए हैं।
000
एसपी दे चुके हैं बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी
तीन दिन पहले दीपा सराय में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने लेागों को बुलाकर चेतावनी दी थी कि बिजली चोरी करना बंद कर दें। यदि बिजली चोरी बंद नहीं होती है तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आगे कहा था कि बिजली विभाग के अधिकारी इस इलाके में चेकिंग करने से डरते थे, लेकिन अब इस इलाके में बिजली विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी को डराया या धमकाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए बिजली चोरी करना बंद करें और कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल करें।
000
अतिक्रमण हटाओ अभियान भी रहा जारी
खग्गू सराय और रायसत्ती इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शनिवार की सुबह से चलाया गया। जिन लोगों ने मकानों के सामने स्लैब लगा दिए थे उनको तोड़ा गया और बोर्ड को हटाया गया। कई लोगों ने खुद भी अतिक्रमण हटाया। यह अभियान अभी जारी रहेगा। संवाद
000
कोट
बिजली चोरी लगातार की जा रही थी। इस सूचना के बाद ही शनिवार की सुबह पांच बजे टीम के साथ पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान मस्जिद और मदरसे में भी बिजली चोरी मिली है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जुर्माना भी बनाया गया है।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
00
बिजली चोरी बड़े पैमाने पर मिली है। सुरक्षा के लिहाज से फोर्स को तैनात किया गया। सभी बिजली चोरी के मामले दर्ज हो गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें