फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरफीउद्दीनगर में विद्युत पोल से करंट उतरा, दो भैंस समेत चार पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चकरफीउद्दीनगर में बारिश के दौरान विद्युत पोल से करंट उतर आया। करंट लगने से दो भैंस समेत तीन पशुओं की मौत हो गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का किसान को नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी तीन पशु इस तरह हादसे का शिकार हो चुके हैं लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते फिर से हादसा हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अढ़ौलामाफी के मझरा चकरफीउद्दीनगर निवासी अरुण कुमार के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। वहीं विद्युत पोल भी घर के गेट के सामने लगा हुआ है। शनिवार की सुबह में झमाझम बारिश हुई तो इस विद्युत पोल के सहारे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आईं दो भैंसें और एक गोवंशीय पशु की मौके पर मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पिछले वर्ष भी ऐसा ही हादसा हुआ था, उस दौरान भी तीन पशुओं की मौत हुई थी। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ था। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह पोल नहीं हट सका, जबकि इसे हटवाने के लिए कई बार गुहार लगाई। एक बार फिर से हादसा हो गया है। इससे परिजनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें