फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में गले जर्जर विद्युत खंभों पर दौड़ रही बिजली, विभाग बदलने की जगह कर रहा जुगाड़

Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी में नाले का निर्माण करता मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौसी।
शहर में कई मोहल्ले में गले जर्जर विद्युत खंभों पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इनमें कई खंभे ऐसे हैं, जो नीचे से पूरी तरह गल चुके हैं। कुछ तारों के बोझ से झुक गए हैं। किसी वाहन के जरा से टकराते ये धराशायी हो जाएंगे। इसके बाद भी विभाग ने इन खंभों को बदलने की जहमत नहीं उठाई। बल्कि जुगाड़ से काम पूरा कर लिया जा रहा है। इसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है, बावजूद इसके विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए आरडीएसएस योजना चल रही है। इसके तहत पुराने जर्जर खंभे और तारों को बदलना है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि समेत तमाम काम होने प्रस्तावित है। जिससे लोगों कटौती मुक्त पर्याप्त विद्युत सप्लाई मिल सके। विभाग का दावा है कि एक साल से काम चल रहा है। लेकिन हकीकत इसके उलट है। विभाग ने जर्जर लाइनों को तो बदल दिया, लेकिन पुराने गले जर्जर खंभों को नहीं बदला, बल्कि इनको एंगल लगाकर जुगाड़ कर दिया जा रहा है। शहर के कई स्थानों पर खंभों की स्थिति ऐसे है कि वह नीचे से गल चुके हैं। वह खुद विद्युत लाइन की सपोर्ट से खड़े हैं। सुभाष रोड पर अजीत सिंह के आवास के बराबर लगे खंभे से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। खंभे की स्थिति ऐसी है कि वह नीचे से पूरी तरह गलकर विद्युत लाइन से टिका है। इसके अलावा गुल्डेहरा मार्ग पर कई खंभे नीचे से काफी हद तक गल गए हैं। खंभों के एक तरफ का हिस्सा गायब हो गया है। ये खंभे कब गिर जाएं, कुछ कह नहीं सकते। इसके अलावा शहर के तमाम ऐसे गली मोहल्ले हैं, या विभाग ने पुरानी लाइनाें को बदल दिया, लेकिन खंभे नहीं बदले गए। सिर्फ कुछ स्थानों पर खंभे बदलकर खानापूर्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

जर्जर खंभों पर खींच दी गई लाइनें
विभाग ने कई स्थानों पर गले हुए जर्जर विद्युत खंभों पर ही नई लाइनें खींच दी है। इसको लेकर आवास विकास में काली मंदिर के सामने लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया था। बाद में नया खंभा लगाने के बाद लाइन खींचने दी गई।
विज्ञापन

एंगल लगाकर कर रहे जुगाड़
विभाग ने कई स्थानों पर नीचे से गले हुए खंभों में एंगल बेल्डिंग कर जुगाड़ कर दिया है। जिससे कि कोई हादसा न हो। लेकिन यह प्रयास न काफी है।


इन स्थानों पर लगे हैं जर्जर खंभे
राज्यमंत्री के आवास के सामने
सैमर टोला
माल गोदाम रोड
इंदिरा कॉलोनी
गोपाल मोहल्ला
बिसौली गेट
वर्जन
शहर में आरडीएसएस योजना के तहत बड़े स्तर पर पुरानी जर्जर लाइन और खंभे गए हैं। अभी भी काम जारी है। अगर कोई स्थान ऐसा है, यहां जर्जर खंभा लगा है तो उसे बदलवा दिया जाएगा।- अजय कुमार, एसडीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें