फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई के बीच पानी से भरे खेत में टूटकर गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। धान की रोपाई के लिए पानी से भरे खेत में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि तार गिरते ही बिजली ट्रिप हो गई। इससे धान की रोपाई कर रहे 22 मजदूर बाल-बाल बच गए। यदि बिजली न जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पवांसा के जंगल में गुरुवार को दोपहर 12:45 बजे पर खेत में 22 मजदूर किसान की धान की पौध लगा रहे थे। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में भरे पानी में गिर गया। मजदूरों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि तार के टूटते ही बिजली चली गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल ही लोग खेत से बाहर निकल गए। बताते हैं कि पांच मिनट के बाद लाइट आ गई और करंट प्रवाहित हो गया। लेकिन तब तक मजदूर खेत से निकल चुके थे इसलिए हादसा होने से बच गया।
ग्रामीणों ने जर्जर लाइन को बदलवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। बता दें कि 18 सितंबर-2018 को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी रामचरन पुत्र रामस्वरूप हाई टेंशन लाइन से झुलस गए थे। उसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन के तार बदलवाने की मांग की थी। ढाई साल बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जर्जर तार नहीं बदलवाए।
विज्ञापन

बयान
पवांसा के जंगल में गड्ढे में धान की पौध लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन के तार टूटने की सूचना मिली है। जल्दी ही जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

डीसी शर्मा, अधिशासी अभियंता चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें