फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी होने से हल्लू सराय में पांच सौ घरों की बिजली गुल हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोल दिया और उसका तांबे का तार व तेल आदि चुरा ले गए। इसके चलते हल्लू सराय के 500 घरों की करीब 20 घंटे तक बिजली गुल रही। पानी और बिजली के लिए लोग तरसते रहे। नवरात्र की वजह से लोग ज्यादा परेशान हुए। बिजली विभाग आपूर्ति का वैकल्पिक इंतजाम नहीं कर सका। उधर, अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हल्लू सराय में मंगलवार को रात 12 बजे के बाद चालू बिजली लाइन में लगे ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे का तार चोरी कर लिया गया। यह चोरी हल्लू सराय से छोटा हसनपुर गांव के लिए गए मार्ग पर हुई है। मार्ग पर रात में भी आवागमन रहता है। आसपास घनी आबादी है। आबादी के बीच चोरों का घुस जाना और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके बिजली गुल कर देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हल्लूसराय में पांच सौ घरों में पूरा दिन तकलीफ में बीता। इन्वर्टर जवाब दे गए और पानी के लिए सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। कुछ लोग जेनरेटर का इंतजाम कर रहे हैं ताकि पानी तो मिल सके। हल्लू सराय निवासी हरनाम सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फोन पर पानी की समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने पानी का टैंकर भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें