फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबाड़ पर आ रहे करंट की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई /गुन्नौर। क्षेत्र के गांव बझांगी में खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में करंट आ गया। पास में खेल रहे दो बच्चे तार की चपेट में अ गाए जिससे एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। । बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही बच्चे के शव का दफना दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के बझांगी गांव में किसान डंबर सिंह ने पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तार की बाड़ लगा रखी है। सोमवार को कुद बच्चे बच्चे गांव के नजदीक डंबर सिंह के खेत में रामलीला का मंचन करते हुए तीर कमान से खेल रहे थे। तभी मीर मोहम्मद का दस वर्षीय बेटा अजान तीर उठाने के लिए तारबाड़ के बीच से होकर पड़ोसी सरदार सिंह के खेत में जाने लगा। बताया गया कि तारबाड़ में हाईटेंशन लाइन से करंट आ रहा था। तार छूते ही बच्चा करंट की चपेट में उसकी चपेट में आ गया। उसके पीछे खड़े शिवनारायण सिंह आठ वर्षीय बेटा हार्वेंद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी चिपक गया। वही खेलते बच्चों ने हार्वेंद्र को कपड़ा पकड़ कर पीछे खींच लिया। पर अजान वही चिपका रह गया। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पड़ोस में बैठे महिला पुरुष दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे । ग्रामीणों ने अजान को सूखी लकड़ी के सहारे तार से अलग गया। उसे तुरंत ही उपचार के लिए एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां मणिकावली ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि हार्वेंद्र का मणिकाबली में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। मृतक परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही बच्चे को दफन कर दिया है।
-------
परिवार में मचा कोहराम
बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक बालक अजान के दो भाई और हैं। एक भाई छोटा और एक बड़ा है। बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

----------
तारबाड़ को खंभे और सपोर्टिंग तार में है बांधा
डंबर सिंह के खेत की मेढ़ पर हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल खड़ा है। पोल की सपोर्ट के लिए ऊपरी सिरे से एक लोहे का तार यानी सपोर्टिंग स्टेग भी लगा है। डंबर सिंह ने तारबाड़ को खंभे और सपोर्टिंग तार में बांध रखा है। सपोर्टिंग तार से ही करंट नीचे जमीन और तारबाड़ में आ रहा है। इसी से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें