फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण और रमजान में न हो बिजली कटौती, पर्याप्त बिजली दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। रमजान में बिजली कटौती से रोजेदार परेशान हैं। रमजान में बिजली कटौती न करने की मांग की है। रमजान में बिजली तार फॉल्ट, शटडाउन, ट्रांसफार्मर के फुंकने के कारण ठप हो जाती है। ट्रांसफार्मर भी लोड के कारण फुंक जाते हैं। जिससे आपूर्ति बंद हो जाती है। निहाल सलमानी ने कहा कि रमजान में बिजली कटौती नहीं की जानी चाहिए। भीषण गर्मी में रोजे चल रहे हैं। रोजेदारों को पंखे व कूलर से कुछ राहत मिल जाती है। लो वोल्टेज की समस्या का भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन

सलीम ने कहा कि तार टूटने से बिजली अधिक ठप होती है। इन्हें बदलवाया जाए। इनके टूटने से हादसे होते हैं। लटकते तार सही कराए जाएं। साहिल ने कहा कि ट्रांसफार्मर जो ओवरलोड हैं, उनकी क्षमता बढ़ाई जाए। ताकि वह फुंकने से बच सकें। इनके फुंकने से बिजली तो बाधित होती ही है, साथ ही राजस्व की भी हानि होती है।
शकील अहमद ने कहा कि गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली मिलनी चाहिए। शटडाउन का एक निश्चित समय होना चाहिए। बार-बार किसी भी समय बिजली नहीं काटनी चाहिए। इस दौरान जाहिद सलमानी, निहाल, नन्हू, वसीम अहमद, शकील अहमद, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें