फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई नगर पालिका के सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई नगर पालिका परिषद में सभासदों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कोरोना संक्रमण के दौरान हो रही समस्याओं पर चिंता जताई। यह विरोध प्रदर्शन बुधवार को नामित सभासद कन्हैया लाल के नेतृत्व में किया गया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रजिस्टर में सभासदों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन

धरने के माध्यम से मांग की गई की नगर में कोरोना महामारी के चलते प्रतिदिन सैनिटाइज होना चाहिए। कोरोना संक्रमण से मरे हुए व्यक्ति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा कराना चाहिए। वार्ड नंबर 18 में कालाडेरा के पास जलभराव का होना। जिससे नगर वासियों में बीमारियों का भय बना रहता है।
नगर वासियों को 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था कराना। नगर पालिका की संपत्ति को भू माफियाओं द्वारा घेरा गया है। उसको मुक्त कराया जाए। सभासदों ने कहा कि कोरोना संक्रमण चल रहा है और अधिशासी अधिकारी द्वारा अपनी मनमानी से बैठक बुला ली। इसी क्रम में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुमित कुमार, धर्म सिंह, बॉबी, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें