फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली इंतजाम लोगों ने किया, बिजलीकर्मियों ने खींचे तार, नियमों की अनदेखी कर दिए गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस-बल्ली का इंतजाम लोगों ने किया, बिजलीकर्मियों ने खींचे तार, नियमों की अनदेखी कर दिए गए कनेक्शन
विज्ञापन

- बिजलीकर्मियों की मिलीभगत से बांस बल्ली के सहारे तार खींचकर दिए गए कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। बांस बल्ली के सहारे महमूद खां सराय और तुर्तीपुर इल्हा में ही नहीं हल्लू सराय के भी कुछ इलाकों में तार खींचे गए। इन स्थानों पर जब लोगों से जानकारी की गई तो पता लगा कि बांस बल्ली का इंतजाम तो कनेक्शन की चाहत रखने वालों ने खुद किया है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करते हुए कनेक्शन दिए। मीटर भी लगाए और बिल भी लिए जा रहे हैं पर खंभे नहीं लगाए जा रहे हैं जबकि शहर की बाहरी बस्तियों में बसे तमाम लोग लंबी दूरी के इन कनेक्शनों में आए दिन होने वाले फाल्ट से परेशान हैं।
संभल नगर की नई बस्तियों में बांस-बल्ली के सहारे तार खिंचे हैं और बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे है। इससे करीब बीस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। इस समस्या पर बिजली विभाग जानबूझकर बेखबर बना हुआ है। हकीकत यह है कि कुछ बिजलीकर्मियों और अभियंताओं की मिलीभगत से उन इलाकों में लोगों के घरों को कनेक्शन दिए गए हैं, जहां बिजली लाइन नहीं है। मानक तो यह है कि बिजलीलाइन से 40 मीटर की दूरी तक कनेक्शन दिया जाए लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने 100-150 मीटर की दूरी तक बिजली कनेक्शन दिए हैं। बाकायदा उपभोक्ता के घर पर मीटर भी लगाए गए हैं। अगर बिजली विभाग के अधिकारी लंबी दूरी तक कनेक्शन देने को राजी नहीं हुए होते तो न तो बांस- बल्लियों पर तार खींचे जाते और न ही उपभोक्ता के घर मीटर लगते लेकिन कई वर्षों से यह गड़बड़झाला चल रहा है। सुविधा शुल्क के लालच में नियमों और विद्युत सुरक्षा की अनदेखी करते हुए काम किया गया, जिसका खामियाजा उन तमाम लोगों को भुगतना पड़ता है जिनका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता को भेजकर कराएंगे सर्वे, बनेंगे एस्टीमेट
हमारे पास तत्काल तो इस समस्या के समाधान के लिए कोई योजना नहीं है लेकिन अगर किसी मोहल्ले से शिकायत आती है और खंभे लगवाने की मांग उठ रही है तो हम वहां अवर अभियंता को भेजकर सर्वे कराएंगे और एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजेंगे। यदि वहां से मंजूरी मिली और धनराशि का आवंटन हुआ तो काम कराएंगे।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें