फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष में शिकस्त के बाद प्रमुख में सपा का कमबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिकस्त खाने के बाद सपा ने ब्लाक प्रमुख में कम बैक किया है। पांच में से तीन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की जिले में राज्यमंत्री, विधायक व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के होते फेल हो गई। मतदान वाली छह सीटों में से भाजपा केवल दो ही जीत पाई है।
विज्ञापन

संभल जनपद को सपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा को करारी शिकस्त दी थी। सपाइयों ने भाजपा की इस जीत को सत्ता की जीत बताया था तथा प्रशासन पर भी सत्ता का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। जनपद में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा दो सीटों पर प्रमुखों को निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रही थी। छह ब्लाकों में मतदान हुआ। सपा ने इन छह में पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे और तीन ब्लॉक में जीत दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली हार की भरपाई करते वापसी की है।
वही भाजपा ने सभी आठ सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। दो निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। अन्य छह सीटों में से पांच पर सपा और एक पर निर्दलीय से टक्कर थी। मतदान के जरिये जीत दर्ज करने में भाजपा सपा से पिछड़ गई है। छह ब्लाक में से मात्र दो ब्लाक में ही भाजपा जीत पाई है। जबकि जिले में भाजपा के दिग्गजों की फौज की है। राज्यमंत्री, विधायक, क्षेत्रीय, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य- पदाधिकारी, विभिन्न आयोग के सदस्य भी हैं। इसके बावजूद मतदान के जरिये छह में से मात्र दो ही प्रमुख बनाने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें