फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला को घर में खींचकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर मिट्टी लेने जा रही महिला को रास्ते में युवक ने एक घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार की शाम पांच बजे अपनी बुआ के घर मिट्टी लेने के लिए जा रही थी। उसी समय रास्ते में एक युवक ने महिला को अकेला पाकर बुरी नीयत से दबोच लिया और खींचकर एक घर में ले गया। जहां युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर युवक भाग गया। महिला ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
देर रात महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक परमानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया। महिला का मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें