फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा संभल बाईपास के निकट हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे नगर के संभल बाईपास पर गांव परतापुर निवासी बुजुर्ग महिला रामकली पत्नी नारायन सिंह को ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। आननफानन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। तब तक महिला ने तोड़ दिया। चिकित्साधिकारी डा. सचिन वर्मा की ओर से घायल बुजुर्ग महिला रामकली (65) को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस की ओर से मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने हादसे से कुछ ही दूर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक व ट्रक पुलिस की गिरफ्त में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें