फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। हाईवे पर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे कैप्सूल ट्रक की चपेट में आने से बाजार से लौट रही बुजुर्ग महिला सड़क पर जा गिरीं। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर महराजी की रहने वाली बुजुर्ग महिला रामवती पत्नी लीलाधर सोमवार को गांव में ही लगी साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। मेरठ-बदायूं हाईवे के किनारे बबराला से बदायूं की ओर तेज गति से जा रहे कैप्सूल की चपेट में आकर महिला सड़क पर जा गिरीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग महिला को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां निजी चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बैरपुर महराजी चौकी पुलिस ने कैप्सूल वाहन को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर लिया। इधर सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजन उसका शव बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ घर ले गए।

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कैप्सूल वाहन के झोंके से बुजुर्ग महिला की मौत होने पर वाहन को चौकी में खड़ा करा दिया गया है। रामवती के बेटे सत्यपाल, नरेंद्र व सत्यदेव बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात सिरसी-बिलारी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में घायल बाइक सवार सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी उवैस (22) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात दस बजे के करीब उवैस घर से बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जैसे ही वह सिरसी-बिलारी मार्ग पर नासर शहीद पार्क से आगे पहुंचा, तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मुरादाबाद के अस्पताल ले गए। जहां से परिजन उसे दिल्ली ले गए। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर आते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उवैस पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें