फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वृद्ध का शव मक्का के खेत में मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी जगतराम (60) का शव शनिवार शाम जंगल में मक्का के खेत में मिला। वह शनिवार सुबह घर से मजदूरी करने निकले थे। परिवार के लोगों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुबह गांव का युवक बुलाकर ले गया था। मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि जो युवक बुलाकर ले गया था, उसने ही हत्या की है। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल करने का भरोसा दिया है। बताया कि उनके परिवार में दो बेटे व तीन बेटियां है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर हयातनगर थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि वृद्ध शराब पीने का आदी था। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
000000000
चाकू से गर्दन पर वार, हालत गंभीर

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय निवासी मोहम्मद अकरम पर रंजिश के चलते शनिवार की शाम चाकू से हमला किया गया। गर्दन पर वार होने से हालत गंभीर है। आरोपी हमलाकर भाग गया। पीड़ित को उसके परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि अकरम अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर बैठे थे। तीन-चार लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें