फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पकड़े गए आठ, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन लॉस रोकने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ नगर में कई स्थानों पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते मिले। आरोपियों के विरुद्घ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को विजिलेंस के साथ विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के लक्ष्मणगंज, पजाया व नखासा मोहल्ले में टीम ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नखासा मोहल्ला निवासी परवेज, लल्ला, मुन्नी पत्नी महबूब, सलीम, जाकिर, मोहम्मद रेहान तथा लक्ष्मणगंज मोहल्ला निवासी मुस्तकीन आदि बिजली चोरी करते पकड़े गए। एसडीओ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपी बिजली तार से कटिया फंसा कर बिजली का उपयोग करते मिले। एसडीओ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्युत चोरी के आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। बोले विद्युत चोरी रोको अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ता से तय समय में बिजली का बिल जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें