फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गर्मी और धूल का असर, आंखों के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम में बढ़ती गर्मी और हवा में धूल अब लोगों की आंखों पर असर डालने लगी है। धूप, उमस व धूल के चलते आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में हर रोज आंखों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश लोग आंखों में जलन, खुजली और लालपन की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी में रोजाना करीब 100 से 150 मरीज आंखों की दिक्कत लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 40 से 50 मरीज कंजंक्टिवाइटिस से प्रभावित पाए जा रहे हैं।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में धूल, पसीना और धूप का असर आंखों पर ज्यादा पड़ता है, जिससे जलन और संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि पसीना आंखों में जाने और धूल के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों कई मरीज आंखों में जलन, लालपन और पानी आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो समस्या बढ़ सकती है। बचाव के लिए बाहर निकलते समय काला चश्मा पहनें और समय-समय पर साफ व ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें