फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 90 स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी जिम्मेदारों ने स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। स्कूली वाहन बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे 90 वाहनों को चिह्नित किया है। फिटनेस को लेकर नोटिस भेजने के साथ ही अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। फिर भी फिटनेस नहीं कराने पर वाहनों का पंजीयन निलंबित किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को लाने और फिर घर पहुंचाने के लिए बस, मिनी बस, टेंपो आदि वाहनों का इस्तेमाल होता है। इन वाहनों की फिटनेस होना भी जरूरी है, तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है। फिर भी जिले में कुछ स्कूलों द्वारा फिटनेस को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अब नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बावजूद इसके शतप्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकी है।
परिवहन विभाग ने ऐसे ही स्कूली वाहनों को चिह्नित किया गया है जो बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि करीब 90 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों को नोटिस भेजे जा चुके हैं जो ऑटो जेनरेटेड नोटिस हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आते हैं। स्कूलों में जाकर वाहनों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। एआरटीओ ने कहा कि फिर भी स्कूल वाहनों की फिटनेस नहीं कराएंगे तो पंजीयन को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें