अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए सदस्यता अभियान जारी है। सदस्यता के लिए लोग खासी दिलचस्पी दिखा रहे है। भीषण गर्मी होने के बाद भी लोगों ने 439 फार्म भरकर सदस्यता ली।
गुरुवार को सर्वसमाज का सदस्यता अभियान सीकरी गेट तिराहे शिविर लगाकर चला गया। जिसमें सुबह से ही लोगों का वहां आना शुरू हो गया था। अभाब्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि यह गरीबों के हित की लड़ाई है।
देश का विकास तभी होगा जब देश का गरीब, मजदूर व किसान खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण का लाभ क्रीमीलेयर को मिल रहा है। भरे हुए फार्म 30 अप्रैल को डाक द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाएंगे। अगले शिविर का आयोजन एक मई को किया जाएगा। शिविर में मुहम्मद सलीम, शाहरूख, शाहिद, सिददीक, अरबाज, असलम, आरिफ ने सहयोग किया।