फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कालाबाजारी के शक में पुष्टाहार से लदा ई-रिक्शा पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंडी किशनदास सराय में कालाबाजारी के शक में पुष्टाहार से लदा ई-रिक्शा पकड़ लिया गया। इसके बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने पुष्टाहार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मंडी किशनदास सराय में मंगलवार को दोपहर में एक व्यक्ति ने पुष्टाहार से लदे ई-रिक्शा को पकड़ लिया। मौके पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुष्टाहार की कालाबाजारी किए जाने का शक जाहिर किया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद पुष्टाहार को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि पुष्टाहार से लदे ई-रिक्शा को नूरियो सराय पुलिस चौकी ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति पर पुष्टाहार को छुड़वाने का आरोप भी लगाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें