फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जींस वाशिंग के प्लांटों पर छापा, एक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा गठित अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में चार जींस वाशिंग प्लांटों पर छापा मारा। खुले मिले एक प्लांट में जांच पड़ताल की तो अवैध पाया गया। इसका न तो जीएसटी का रजिस्ट्रेशन था और न ही फायर विभाग से एनओसी ली गई थी। यहां मौजूद अन्य प्लांटों का केमिकल युक्त दूषित पानी माहिष्मति नदी में जा रहा था।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने एक प्लांट के जेनरेटर को सील कराते हुए बिजली कटवा दी। जींस का स्टॉक और मशीनों को दो लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया।
पूर्ति निरीक्षक ने कामर्शियल इस्तेमाल को लेकर दो गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। बंद तीन प्लांटों पर ताले लगे मिले तो उनकी बिजली कटवाने की कार्रवाई की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, भूगर्भ जल विभाग के एई जितेंद्र कुमार शुक्ला, जीएसटी के एसटीओ ऋषिपाल सिंह और बिजली निगम के अधिकारियों ने मोहल्ला नाला में उस स्थान पर संचालित जींस वाशिंग प्लांटों पर छापा मारा, जहां से माहिष्मति नदी गुजर रही है। अधिकारियों ने मुजीब के भवन में चल रहे प्लांट में जांच पड़ताल शुरू की। प्लांट के संचालक जमीरुल हक निवासी गांव फिनहारा थाना मोतीहारी बिहार से प्लांट से संबंधित परमिशन और जीएसटी का रजिस्ट्रेशन मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। प्लांट के संचालन को लेकर फायर विभाग से एनओसी भी नहीं ली गई थी। जांच में पता चला कि प्लांट का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है।
प्लांट का केमिकल युक्त दूषित पानी सीधे सामने से गुजर रही माहिष्मति नदी में डिस्चार्ज हो रहा था। प्लांट में आंशिक रूप से भरे दो गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें पूर्ति निरीक्षक अंकित कुमार अवस्थी ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अधिकारियों को लेकर पास में ही तीन अन्य जींस वाशिंग प्लांटों पर आए। उन प्लांटों के दरवाजों पर ताले लगे मिले तो बाहर से ही झांक कर देखा गया तो अंदर जींस वाशिंग किया गया था। दो प्लांटों के बाहर से गुजर रहे नाले में झाग भी दिखाई दिया। काफी देर तक जब कोई नहीं पहुंचा तो कार्रवाई शुरू की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि संभल में करीब 100 जींस वाशिंग प्लांट चल रहे हैं। इनका केमिकल युक्त दूषित पानी नदी, नाले और भूगर्भ में डिस्चार्ज हो रहा है। यहां केमिकल युक्त पानी डिस्चार्ज किए जाने से माहिष्मति नदी का पानी भी काला एवं दूषित हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें