फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में डंपर मालिक और चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात्रि 12.45 बजे अनियंत्रित डंपर डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा में आ गया। इस दिशा में मुरादाबाद से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डंपर के मालिक वसीम (30) निवासी मोहल्ला बेगमसराय संभल, डंपर चालक मेहराज (40) निवासी हसनपुर और हेल्पर सलमान (32) निवासी तुर्तीपुर इल्हा घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां वसीम और मेहराज को मृत घोषित कर दिया। सलमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद रोड पर मखदूमपुर के निकट शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कैंटर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इसकी वजह से आवागमन बाधित था। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। शुक्रवार रात्रि करीब 12.45 बजे इस घटनास्थल से कुछ ही दूर पहले संभल से मुरादाबाद की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित हो गया। वह विपरीत डिवाइडर को पार कर विपरीत दिशा में आ गया और यहां से गुजर रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान डंपर में सवार मालिक वसीम, चालक मेहराज और हेल्पर सलमान केबिन में फंस गए थे, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि डंपर में सवार दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और हेल्पर घटनास्थल से भाग गए। कोई तहरीर नहीं मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें