फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंचायत में निपटा किशोरी संग अश्लीलता का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किशोरी से अश्लील हरकत करने के मामले में बैठी पंचायत ने मात्र कुछ रुपये का जुर्माना दुकानदार पर डालकर मामले में समझौता करा दिया। समझौता होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दुकानदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन

यह पूरा मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए आती थी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार किशोरी को कभी टॉफी तो कभी कुछ सामान दे देता था। लालच देकर किशोरी के साथ अश्लीलता करने की जानकारी परिजनों को हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत का दौर शुरू हुआ। बाद में आरोपी पर कुछ जुर्माना डालते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें