फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की निगरानी एक कैमरे की स्क्रीन 40 मिनट रही बंद, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई के वेयर हाउस में निगरानी के लिए एक कैमरे की स्क्रीन 40 मिनट तक बंद रही। इसकी सूचना पर प्रशासन व सपाइयों में हड़कंप मच गया। डीएम संजीव रंजन और गुन्नौर सपा प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैमरे व रिकॉर्ड की जांच की। जांच में सभी कुछ सही मिला।
विज्ञापन

बहजोई के बबराला रोड स्थित वेयर हाउस को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें रखी हुई हैं। स्ट्रांग रूम सील है और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साथ ही अर्धसैनिक बल तैनात है। इसके अलावा प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी निगरानी कर रहे हैं।
निगरानी के लिए कैमरों को दो स्क्रीन पर डिस्प्ले किया जा रहा है। एक डिस्प्ले पर स्ट्रांग रूम के गेट के सामने लगे कैमरे की स्क्रीन बंद हो गई। इसकी सूचना से सपा प्रत्याशी व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम संजीव रंजन, गुन्नौर सपा प्रत्याशी के बेटे अखिलेश यादव उर्फ लखवेंद्र यादव पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। उसमें कैमरे संचालित मिले तथा कोई गड़बड़ी नहीं मिली। गुन्नौर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी रामखिलाड़ी यादव ने बताया कि कैमरा बंद होने की सूचना मिली थी। उसकी जांच कराई गई। सभी कुछ ठीक मिला है। जांच में सभी कुछ सही मिलने की बात प्रशासन को लिखित में दे दी गई है।
विज्ञापन

एक स्क्रीन पर गेट के सामने की डिस्प्ले कुछ समय के लिए बंद हो गई थी, जबकि दूसरी स्क्रीन पर डिस्प्ले चल रही थी। मैं स्वयं मौके पर गया था। सभी कुछ ठीक है, कोई समस्या नहीं है। - संजीव रंजन, डीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें