बबराला में 115 मरीजों का हुआ उपचार
बबराला।
कस्बा पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए जन आरोग्य मेले में 115 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनय गंगवार ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज बुखार, बदन दर्द व पेट संबंधित रहे। चिकित्सक ने बताया कि तेज गर्मी के कारण लोग लापरवाही कर देते हैं। मरीजों को खानपान का ध्यान रखने और दोपहर में बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट लक्ष्मीकांत शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, विशेष कुमार, मंजू, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
जुनावई में बुखार-खांसी के मरीज ज्यादा
जुनावई। कस्बे की अहरोला नौआबाद पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश यादव की देखरेख में किया गया। आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी के 41, पेट रोगी 28, त्वचा के 25, नेत्र संबंधित छह और एनीमिया के चार सहित अन्य मरीजों के 37 मरीज रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सकों ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारी संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। इस दौरान डा. नरेश कुमार ने मरीजों को बताया कि वे धूप में निकलते समय अपने सिर को ढककर रखें। इस दौरान डा. पवन कुमार, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।