फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट : देवापुर ने लहरावन को आठ विकेट से हराया

Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव देवापुर में रविवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में लहरावन और देवापुर क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें देवापुर की टीम ने लहरावन को आठ विकेट से हराया। बेहतर गेंदबाजी करने पर देवापुर टीम के गेंदबाज गोविंद राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

देवापुर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लहरावन क्रिकेट टीम ने 10 ओवर और तीन गेंद में 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें टिंकू ने 15 गेंद पर 12 रन बनाए। देवापुर की टीम के गेंदबाज गोविंद राजपूत ने तीन ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवापुर की टीम ने सात ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। टीम की ओर सुनील कुमार ने 15 गेंद पर 21 रनों की शानदार पारी खेली। कमेटी के संचालक रोहतास दिवाकर ने गोविंद राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ध्यान सिंह, वेद प्रकाश, कुलदीप कुमार, जय सिंह, दुर्गेश नेत्रपाल, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें