फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी को मोबाइल पर बात करने के लिए किया मना, बेटी ने सहेली के साथ मिलकर किया ये काम

Mon, 06 Feb 2023 09:15 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
mobile new - फोटो : istock
विज्ञापन
चंदौसी। किशोरी के कान में दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह पर पिता ने मोबाइल इस्तेमाल करने से मना कर दिया। यह बात किशोरी को इतनी नागवार गुजरी की कि वह शनिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ स्कूल जाने के बहाने घर से गायब हो गई। ट्रेन में बैठकर दोनों बरेली पहुंच गईं और रात स्टेशन पर ही बिताई। रात को ठंड ने परेशान किया तो रविवार की रात चंदौसी लौट आईं। किशोरियों के द्वारा घर छोड़ देने के कदम से परिजन सकते हैं। सोमवार को पुलिस ने किशोरियों से जानकारी की।

गणेश काॅलोनी निवासी दो छात्राएं शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकली थीं और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों के तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। छात्राएं स्कूल भी नहीं पहुंची थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति पर बहलाफुसला कर ले जाने का शक जाहिर किया था तथा गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन व पुलिस दोनों छात्राओं को तलाश कर रही थी।

रविवार की रात करीब नौ बजे दोनों छात्राएं परिजनों को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। परिजनों ने छात्राओें से घर से जाने का कारण पूछा, तो हैरत में पड़ गए। परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के कान में दिक्कत थी। चिकित्सक ने तीन माह तक उपचार कराने के साथ मोबाइल इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। पिता ने अपनी पुत्री से मोबाइल देखने को सख्त लहजे में मना कर दिया था।
विज्ञापन

 इसी बात से किशोरी नाराज हो गई और किशोरी मोहल्ले की रहने वाली अपनी सहपाठी 14 वर्षीय छात्रा के साथ शनिवार को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी थी। छात्राओं ने परिजनों को बताया कि वह स्कूल जाने के बजाय रेलवे स्टेशन पहुंच गईं और स्टेशन पर आई ट्रेन में सवार हो गईं। अचानक ट्रेन चल पड़ी। तो वह ट्रेन से नहीं उतर पाईं। वह बरेली में रेलवे स्टेशन पर जाकर उतरीं। शाम तक व रात को स्टेशन पर ही रहीं। जो उनके पास पैसे थे, उसी से स्टेशन पर खाना खाया और रात स्टेशन पर ही बिताई। पैसे खत्म हुए तो ट्रेन से वापस चंदौसी आ गईं। वहां वह परिजनों को मिल गईं।

 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें