फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रंजिश के चलते दबंगों ने महिला समेत दो भाइयों को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ग्राम काशीपुर में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई महिला भी चोटिल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि गांव निवासी प्रेम सिंह के परिवार की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 21 जून की रात करीब 10 बजे छह लोग लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए प्रेम सिंह व उनके भाई अजयपाल पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव करने पहुंचीं प्रेम सिंह की पत्नी बिंदुफुला भी घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल की पत्नी बिंदुफुला की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी ऋषिपाल, सोमवीर, रजनेश, सत्यपाल, अमरपाल और हरिओम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें