फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीआरएम निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद की डीआरएम विनिता श्रीवास्तव के बुधवार शाम चंदौसी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम ने स्टेशन का भौतिक निरीक्षण नहीं किया, बल्कि निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत लगे स्टॉल को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए। डीआरएम शाम करीब पांच बजे अपने विशेष निरीक्षण यान से स्टेशन पहुंचीं। उनके आने की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारी व कर्मचारी जमा हो गए। निरीक्षण से पहले स्टेशन पर साफ-सफाई कराई गई। परिसर से वेंडरों को बाहर कर दिया गया।
एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत खाली पड़े स्टॉल को जूतों से सजाया गया, ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखें। स्टॉल संचालक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उन्हें हर महीने एक हजार रुपये किराया देना पड़ता है। प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी ठेकेदारों पर स्टॉल लेने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

सीएमआई चंदौसी वेद प्रकाश ने बताया कि एक स्टेशन, एक उत्पाद के स्टॉल संचालकों को उनकी इच्छा से आवंटित होते हैं। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार सहित अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं और कायाकल्प कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह अतरौली स्टेशन के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें