फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मानदेय को लेकर डोर टू डोर सफाई कर्मियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मियों ने मानदेय व ईपीएफ बकाया भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। भुगतान न होने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार को भी ज्ञापन देकर भुगतान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी पर पालिका और ठेकेदार पर कोई असर नहीं हुआ। कूड़ा न उठने से शहर में जगह जगह ढ़ेर लगे हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका में डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मियों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि वह जनवरी 2022 से लगातार काम कर रहे हैं पर शुरुआत के 5- 6 महीने को छोड़कर कभी भी समय पर उनका मानदेय नहीं दिया गया। वह बार-बार वेतन के लिए हड़ताल पर जाना पड़ा। उसके बाद थोड़ा बहुत भुगतान कर उन्हें फिर काम पर बुला लिया जाता है। जब प्रशासन के पास कार्यभार था, उस समय भुगतान समय पर कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है। पिछले 18 माह से इनका ईपीएफ का पैसा नहीं मिला है। वह परेशान हैं। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा है। परिवार के पालन पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बताया कि वह शनिवार को सुबह से हड़ताल पर शांतिपूर्वक कार्यालय में बैठे हैं। न तो कोई अधिकारी, कर्मचारी अथवा ठेकेदार अभी तक बात करने आया है। जब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं हो जाता है, वह हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर सफाई कर्मी करन सिंह, सोनू बाबू, शिवम कुमार, नितिन, राहुल, वासु कुमार, दिनेश, प्रीतम, मानव, शालू, ऋतिक, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, गंदगी से लोग परेशान

चंदौसी। शहर की आबादी करीब 1.30 लाख है और रोजाना करीब 62.5 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। शनिवार को कूड़े का उठान न होने से मुंसिफ रोड, स्टेशन रोड, बड़ा बाजार, घंटाघर, गोशाला रोड, घासमंडी, सीता रोड, लक्ष्मण गंज, सीकरी गेट आदि प्रमुख स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। दिन के समय जानवरों ने उसे दूर तक फैला दिया। गर्मी में कूड़े से दूर तक दुर्गंध फैल रही है। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लोग कूड़े व गंदगी से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें