फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डॉक्टर ने कोतवाल पर लगाया मारपीट का आरोप, शहर के डॉक्टरों में रोष

Thu, 14 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के सक्सेना अस्पताल में तैनात डॉ. तौसिफ खान ने कोतवाली प्रभारी पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के बाद शहर के डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ कुलदीप सिंह कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग की। सीओ ने डॉक्टरों से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। देररात में शहर के विक्रम पैलेस में डॉक्टरों ने बैठक की है।
विज्ञापन

डॉ. तौसिफ खान ने बताया कि वह डेढ़ वर्ष पहले तक शहर के हसीना बेगम अस्पताल में नौकरी करते थे। जब नौकरी छोड़ी तो अस्पताल संचालक मोहम्मद कासिम ने रुपये व दस्तावजे आदि को लेकर गलत आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। डॉक्टर ने बताया कि मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इसके बाद भी कोतवाली प्रभारी ने बुधवार की शाम को बुलाया और रुपये के लेनदेन को निबटाने का दबाव बनाया। जब मामला कोर्ट में होने की बात कही तो कोतवाली प्रभारी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
कोतवाली प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि मारपीट का आरोप गलत है। इनका लेनदेन का मामला है। पुलिस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि डॉक्टरों का पक्ष सुना है। उनको जांच करने का भरोसा दिया है। इस पर डॉक्टर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें