फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर डीएम हुए सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर पालिका परिषद स्थित राजस्व विभाग की भूमि समेत अन्य सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों की जांच को लेकर डीएम की ओर से सख्ती की गई है। नगर व आसपास सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के मामलों को खंगालने समेत पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से अधिकारियों को नामित करते हुए समिति का गठन किया गया है। इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष तथा तहसीलदार चंदौसी, ट्रेजरी आफिसर संभल व अधिशासी अधिकारी संभल बतौर सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तहसीलदार चंदौसी मनोज कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद दफ्तर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी ज्ञानेेंद्र सिंह समेत दूसरे कर्मचारियों से अवैध कब्जे वाली जमीनों की जानकारी लेते हुए अभिलेख तलब किए। करीब घंटे भर की जांच-पड़ताल के बाद तहसीलदार नगर पालिका परिषद दफ्तर से वापस लौट गए।
तहसीलदार ने बताया कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जों के प्रकरणों की जांच की जा रही है। नगर पालिका परिषद दफ्तर पहुंचकर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के प्रकरणों से संबंधित अभिलेख देखे गए। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें