चंदौसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHANDAUSI
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम और एसपी ने 149 शिकायतें सुनीं और मौके पर छह का निस्तारण कराया। अन्य शिकायतों को संबंधितों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील सभागार में डीएम मनीष बंसल व एसपी चक्रेश मिश्र द्वारा शिकायतें सुनने पर काफी संख्या में फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें राजस्व विभाग की 51, विद्युत विभाग की 14, चकबंदी की 20, पुलिस की 33, विकास की सात, कृषि की दो, समाज कल्याण की एक नगर पालिका की 11, पूर्ति की सात, डूडा की दो, शिक्षा की एक समेत 149 शिकायतें आईं। जिसमें मौके पर राजस्व की पांच व चकबंदी की एक शिकायत का निस्तारण करा दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, सीएमओ पंकज कुमार विश्नोई, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ आलोक कुमार सिद्धू, तहसीलदार दीपक कुमार आदि रहे।