प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवेदनों की सही जानकारी न देने पर डीएम ने पीडी डीआरडीए से नाराजगी जाहिर की। मौका था कलक्ट्रेट सभागार में हुई मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट व विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक का।
सोमवार शाम हुई बैठक में डीएम मनीष बंसल ने खादी ग्राम उद्योग की प्रगति की जानकारी लेते हुए दर्पण पोर्टल पर प्रगति अपलोड करने के लिए तकनीकी टीम की मदद लेने को कहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग में समय से रिपोर्टिंग न करने पर भी नाराजगी जताई। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से मिली प्रगति संतोषजनक न मिलने पर भी डीएम अफसरों से नाराज हुए। ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति व परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर भी डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इस बीच डीएम को श्रम विभाग की प्रगति भी कम मिली। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सीडीओ कमलेश सचान, पीडी ज्ञान सिंह, डीडीओ राम आशीष, एलडीएम अमित कुमार बिश्नोई, डीएसटीओ रत्नेश कुमार, डीएसओ एसपी शाक्य आदि रहे।