फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमरोहा व बुलंदशहर से सूचना मिलने पर लागू होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमरोहा के तिगरी धाम मेले और संभल के सिसौना डांडा मेले के लिए संभल जिले में रूट डायवर्जन लागू होना है। वाहनों को बदले रूट से निकाला जाएगा। यातायात प्रभारी का कहना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने, अमरोहा और बुलंदशहर जिले से सूचना मिलते ही संभल जिले में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। रूट डायवर्जन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मेले के दृष्टिगत तैयार रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से लागू होना था लेकिन अभी वाहनों की संख्या नहीं बढ़ी और न ही पड़ोसी जिलों से सूचना मिली है। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन को लेकर जिले में नौ प्वाइंट बनाए गए हैं। रूट डायवर्जन के दौरान गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को छूट रहेगी, वह संबंधित गंगाघाट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद पांच नवंबर को मेले की समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि कार्तिक गंगा मेला को लेकर संभल समेत आसपास के जिलों में सड़कों पर भीड़ बढ़ जाएगी। सीमावर्ती जिला अमरोहा के तिगरी गंगाधाम और बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गंगा मेलों का आयोजन किया गया है।
000000

इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक

-मुुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात : यातायात को चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर गंतव्य को जाएगा।
विज्ञापन

-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : यातायात को बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : बहजोई, धनारी, इंद्राचौक बबराला और गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात : यातायात को बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से धनारी, इंद्राचौक बबराला, गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात : यातायात को नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर, धनारी व संभल, बहजोई होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात : यातायात को नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को भेजा जाएगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाले यातायात को दिल्ली के लिए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग की ओर जाने वाला यातायात: इस मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन, ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस, सभी माल वाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

-केसरपुर तिराहा से टी-प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-इंद्रा चौक बबराला से जिजौड़ा टांडा से टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
0000
डायवर्जन प्वाइंट
- नुरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।
-इंद्राचौक थाना गुन्नौर।
- केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा।
-चौकी टी-प्वाइंट अनूपशहर पुल थाना रजपुरा।
-गवां-रहरा तिराहा।
-सिसौना डांडा में मेन गेट के सामने।
- चौधरी सराय चौराहा थाना संभल।
- वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड थाना संभल।
- सिरसी बिलारी तिराहा थाना हजरतनगर गढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें