फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की मूर्ति खंडित की, आक्रोश

Mon, 25 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
जाहरवीर मंदिर में प्रतिमा तोड़ी
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के लखौरी जलालपुर गांव में शनिवार की रात को शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की मूर्ति खंडित कर दी। दानपात्र तोड़ने की भी कोशिश की। रविवार को सुबह उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


लखौरी जलालपुर गांव में जाहरवीर बाबा की मूर्ति है। शरारतीतत्व दीवार फांदकर शनिवार को परिसर में घुस गए तथा मूर्ति खंडित कर दी। दानपात्र का ताला तोड़ने की भी कोशिश की गई। पूजा अर्चना करने के लिए रविवार को श्रद्धालु जाहरवीर बाबा के थान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी गांव में फैल गई। ग्रामीण वहां पहुंच गए। बाबा की मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। कुछ लोगों ने ग्रामीणों को शांत किया। विवाद को ज्यादा तूल न देने की बात कही।
विज्ञापन


गांव की भलाई के लिए शांति बनाए रखने का संदेश दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची गई थी। थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह चाहर का कहना है कि खेलते समय किसी बच्चे से मूर्ति खंडित हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हम मूर्ति ठीक करा लेंगे। कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज होगा। कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें