फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन तय नहीं, आज सीएम के हाथ मुख्यालय का शिलान्यास

Tue, 20 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच साल दो माह बीस दिन बाद संभल जिले के मुख्यालय का शिलान्यास मंगलवार को सुबह 10.30 बजे लखनऊ में होगा। लोक भवन में सीएम शिलान्यास करेंगे। लेकिन अभी तक शासन और प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि कहां पर मुख्यालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन


मुख्यालय का मास्टर प्लान लेकर लखनऊ पहुंचे एसडीएम अभी तक लखनऊ में ही रुके हुए हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ जमीन चयनित करने के लिए बैठक भी की। 

27 सितंबर 2011 को बदायूं की गुन्नौर और मुरादाबाद की संभल, चंदौसी तहसील को मिलाकर नए जनपद भीमनगर का सृजन किया गया था। 15 दिसंबर 2015 को पवांसा का जिला मुख्यालय के लिए नपोटिफिकेशन कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब तक अपने स्थाई मुख्यालय के लिए इंतजार कर रहे जनपदवासियों को मंगवाल को अपना मुख्यालय मिल जाएगा। लखनऊ लोक भवन से सीएम अखिलेश यादव पवांसा को जिला मुख्यालय के लिए शिलान्यास कर देंगे। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद पूरी कवायद में लगे रहे।

लेकिन मजे की बात यह है कि अभी तक शासन और प्रशासन मिलकर यह तय नहीं कर पाया है कि जिले का मुख्यालय का निर्माण कहां पर होगा। सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यालय के लिए जमीन चयनित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें