फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्माण मंच और तहसील बार के सदस्यों ने तहसील गेट पर मुख्यालय को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।




जिला निर्माण मंच और तहसील बार ने गुरुवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन कर चंदौसी बहजोई के मध्य मुख्यालय स्थापित किए जाने की मांग की। मंच संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि राजनीतिक कारणों से चंदौसी की उपेक्षा बर्दाश्त नही है। चंदौसी जिला मुख्यालय के सर्वथा उपयुक्त है। मुख्यालय समाधान के लिए प्रशासन जनमत संग्रह करा सकता है। जनपद भर से चंदौसी को मुख्यालय बनाने का सर्मथन मिलेगा।
विज्ञापन




जनता के बिना विश्वास में लिए कुछ नेताओं ने फैसला कर लिया। बैठक में तहसीलवार अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने कहा कि जब तक पंवासा मुख्यालय की अधिसूचना वापस नहीं ली जाती है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग की कि चकबंदी अधिकारी को यहां बैठकर वादों का निस्तारण करना चाहिए।
विज्ञापन




बैठक में शिवओम शर्मा, दिनेश यादव, कवींद्र यादव, राघव सिंह यादव, उमेश सिंह, तेजेंद्र देव, इशरत अली, बाबूलाल, रतन श्रीवास्तव, वीरेंद यादव, लाल मुहम्मद शास्त्री, इसरार अहमद, रीतेश कुमार, पवन शर्मा, अशोक गुप्ता, रामगोपाल सैनी, नेमसिंह, राकेश गुप्ता, मुहम्मद शफीक आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें