फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को नामांकन आज

Fri, 05 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के जिले के दूसरे सबसे बड़े सदन क्षेत्र पंचायत के मुखिया के चुनाव के लिए सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अधिकांश ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। नामांकन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में स्थिति लगभग साफ हो चुकी है लेकिन संभल में कड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। चंदौसी तहसील क्षेत्र के ब्लाकों में भी सत्ता के ही दो क्षत्रपों में मुकाबला हो सकता है। लेकिन सभी की निगाहें संभल विकास खंड पर टिकी हुई है, जहां सपा जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।
विज्ञापन




चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा विकास खंड में पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी की मां महेंद्री देवी ने नामांकन पत्र के चार सेट, मिथलेश पत्नी ओमपाल ने चार सेट, रुबी पत्नी मत्तन ने एक सेट और कमलेश पत्नी डिंपल ने एक सेट खरीदा है। मत्तन कुरैशी सपा में हैं और जिलाध्यक्ष फिरोज खां के करीबी बताए जाते हैं। बहजोई विकास क्षेत्र से चार पर्चे खरीदे गए हैं, जिसमें सपा प्रत्याशी पर्विता ने तीन पर्चे खरीदे हैं, यहां यहां की पूर्व सांसद बिजेंद्रपाल सिंह यादव के गांव फरीदपुर खुशहाल गांव की हैं, एक पर्चा मझोला निवासी कलावती ने खरीदा है।




गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रजपुरा विकास क्षेत्र में प्रभा यादव, यह इसी ब्लाक में तैनात एडीओ (पंचायत) अजय यादव की पत्नी हैं ने इकलौता पर्चा खरीदा है। जूनावई में भी मौजूदा ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव ने ही इकलौता पर्चा खरीदा है, यही स्थिति गुन्नौर में भी है, हालांकि यहां मौजूदा ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, दूसरा पर्चा उनके पति अशोक कुमार यादव, तीसरा व चौथा पर्चा गुड्डो देवी व संतोष कुमारी ने खरीदा है लेकिन गुरुवार को यहां सांसद धर्मेद्र यादव ने जो बैठक की, उसमें यह चारो पर्चा खरीदने वाले शामिल थे, जिससे यहां भी निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन





संभल तहसील क्षेत्र में संभल विकास खंड में दो पर्चे पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, एक पर्चा उनकी पत्नी व मौजूदा ब्लाक प्रमुख कुसुम देवी, एक पर्चा उनके चाचा शिवम गिल ने खरीदा है, वहीं दो पर्चो का सेट सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के भाई आरिफ खां (गुल्लू) ने खरीदे हैं। यहां प्रशासन पर सत्तारूढ पार्टी का साथ देने का भी आरोप लग चुका है, सपा जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई है। वहीं असमोली में सपा प्रत्याशी फरीदा बेगम व मायावती ने दो पर्चे खरीदे हैं लेकिन यह दोनों एक ही पक्ष के बताए जा रहे हैं, जिससे यहां निर्विरोध चुनाव की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। पंवासा में सपा प्रत्याशी शुएब खां ने तीन सेट, एक सेट हरिओम ने खरीदा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें