चंदौसी(संभल)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने खुर्जा गेट के वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदि कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जीवन व आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दीपक कुमार वाल्मीकि, साहू संजीव कुमार, सलीम सैफी, रणविजय सिंह, राजकुमार राजा, अक्षय ठाकुर, नोमान हैदर, मुशर्रफ हुसैन, गुलशन वाल्मीकि, सोनू, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद................
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने किया कार्यक्रम
चंदौसी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की ओर से मंगलवार को खुर्जा गेट के महर्षि वाल्मीकि पार्क में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, ज्ञान और समाज सेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को वाल्मीकि जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदू वाल्मीकि, प्रवीण कुमार बंटी, सूर्यजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश वाल्मीकि, नरेंद्र कुमार, शिवनंदन वाल्मीकि, राकेश चौधरी, आनंद प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद