फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना नक्शा बांटे चकबंदी शुरू करने पर लेखपाल से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। गांव धुरैटा में स्थित पीएम श्री विद्यालय के परिसर में मंगलवार को चकबंदी की समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों को नक्शा पाच का वितरण नहीं करने पर लेखपाल से नाराजगी जताई।बैठक में गांव मिलक धुरैटा के किसानों ने चकबंदी कमेटी बिना बैठक और लेखपाल के द्वारा मनमाने तरीके से बनाए जाने की शिकायत की गई। कमेटी को फिर से गठित करने की मांग की है। बताया कि चकबंदी कमेटी में दोनों गांव के वार्ड सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है। जबकि चकबंदी प्रक्रिया नक्शा पांच वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेखपाल के द्वारा नियमित रूप से किसानों को नक्शा पांच वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार से नक्शा वितरण नहीं करने पर लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। गांव मिलक धुरैटा निवासी अमरेश कुमार ने बताया कि गांव धुरैटा और मिलक धुरैटा की चकबंदी प्रक्रिया चकबंदी विभाग के द्वारा शुरू की गई है लेकिन जो यह कमेटी बनाई, वह गलत है। चकबंदी कमेटी में शामिल लोगों के पास भूमि नहीं है और न ही ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य हैं। नियम के अनुसार ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों और ग्राम प्रधान को ही चकबंदी कमेटी में शामिल किया जाता है।
तहसीलदार ने मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस दौरान श्यामवीर, राजेश कुमार, महेश, प्रकाश सिंह, भगवानदास, वीरपाल सिंह, संत कुमार, अमर सिंह, राजेश सिंह, सुनील कुमार, यशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें