फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सफाई कर्मचारियों के एरियर भुगतान को लेकर ईओ से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद चंदौसी में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) से वार्ता की। संगठन ने मांग की कि शासनादेशों के अनुसार संविदा कर्मचारियों को समय-समय पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर बिना किसी शपथपत्र के दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री कमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र, राष्ट्रीय मंत्री भोजराज भवूती सहित पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ धर्मराज राम से मुलाकात कर संविदा सफाई कर्मचारियों के एरियर भुगतान का मामला उठाया। संगठन ने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार शपथ पत्र की शर्त लगाना गलत है। हालांकि, ईओ ने बिना शपथपत्र के एरियर का भुगतान करने से इन्कार कर दिया। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने नगर विकास विभाग से दूरभाष पर वार्ता की और स्थिति से अवगत कराया। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि शिकायनीपत्र प्राप्त होने पर कर्मचारियों के हित में कार्रवाई की जाएगी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदू वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, शिवनंदन वाल्मीकि, आनंद वाल्मीकि, रितिक राजौरिया, विनोद चौधरी, बाबू, आशीष कुमार, महिलाला, रोहित चौहान, ज्ञान प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें